फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs Prashant Kishore : भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

Mon, 28 Jul 2025 09:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भाजपा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनपर भाजपा के दो बड़े नेता की छवि को भी धूमिल करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पुलिस से प्रशांत किशोर के बयान को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी गांधी मैदान थाना में दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक मीडिया कॉन्क्लेव में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी सातवीं पास हैं और उनका नाम गलत है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। कृष्णा कुमार सिंह ने पुलिस से दोनों मामलों में प्रशांत किशोर के बयान को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



जानिए लिखित आवेदन में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने क्या लिखा 
सविनय निवेदन पूर्वक कहना है कि आज 28जुलाई को समय संध्या 3 बजे के आसपास में कृष्णा कुमार सिंह अपने सोशल मीडिया पर देखा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशान्त किशोर के द्वारा बिहार के लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति दिनांक 27 जुलाई को एक कार्यक्रम में प्रशान्त किशोर के द्वारा अपमानजनक शब्द यह कहना कि सम्राट चौधरी सातवाँ पास हैं और उनका नाम गलत है। उनके प्रति जनता के बीच व्यक्तिगत द्ववेष की भावना से वक्तव्य पेस किया जा रहा है जो कि बिल्कुल उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी के प्रति भी उनकी छवि को जनता के बीच धूमिल की जा रही है। यह कि उनके द्वारा एक निजी मेडिकल कॉलेज के उपर कब्जा किया गया है एवं बिहार भाजपा के कई नेताओं के प्रति भी उनकी छवि धूमिल की जा रही है जो पूरी तरीके से निराधार और बेबुनियाद है। प्रशान्त किशोर के द्वारा दिया गया बयान पूरी तरीके से सरकार को बदनाम करने का एक बहुत बड़ा षडयंत्र रचा जा रहा है। जो बहुत ही चिन्ताजनक है। प्रशान्त किशोर अपने राजनीतिक लाभ के लिए बिहार में चल रहे एन.डी.ए., की मजबूत सरकार को षडयंत्र के तहत बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश कर रहे हैं जो बिल्कुल ही उचित नहीं है। इसलिए इस पूरे बयान की जांच कर प्रशांत किशोर पर उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई  की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें