फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में, जानिए क्या है कार्यक्रम

Thu, 18 Sep 2025 08:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज रोहतास जिला के डेहरी-ऑन-सोन और फिर बेगूसराय जिला जा रहे हैं। उन्होंने वहां उस क्षेत्रों के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय जा रहे हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के रणनीतिकार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले उनका यह पहला दौरा है। अमित शाह बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे हैं और आज गुरूवार को आधे बिहार को टारगेट करेंगे और 10 दिन बाद फिर दूसरे आधे हिस्से को। आज वह 20 संगठन जिलों के भाजपा नेताओं से भी बात करेंगे, फिर बाकी जिलों से 27 सितंबर को बात करेंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफी के बाद सीएम ने युवाओं को क्या दिया? भत्ते का लाभ स्नातक पास को भी
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सासाराम के डेहरी-ऑन-सोन पहुंचने के बाद ललन सिंह स्टेडियम में वह रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पूर्वी गया, पश्चिमी गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद के भाजपा नेताओं से बात करेंगे। इन इलाकों के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों के अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। दूसरी बैठक बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में होगी। इसमें बेगूसराय के साथ ही पटना महानगर, पटना ग्रामीण, बाढ़ पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और खगड़िया के भाजपा नेताओं से बात करेंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें