फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ, NEET-JEE की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग भी मिलेगी

Thu, 16 Jul 2026 09:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar School: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट लर्निंग और तकनीक आधारित शिक्षण के माध्यम से बिहार के प्रत्येक छात्र-छात्रा को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऑनलाइन क्लास का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सरकारी हाई स्कूलों में अब डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजधानी के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से NEET और JEE की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की भी शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और प्रतियोगी परीक्षा आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी हाई स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिहार स्मार्ट लाइव क्लासरूम के लोगो का लोकार्पण किया और राजधानी के 10 चयनित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों को लाइव शिक्षण व्यवस्था से जोड़ा। कार्यक्रम में विद्यालय में बनाए गए दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और इंटरएक्टिव पैनल आधारित शिक्षण प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर विद्यार्थी को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लाइव क्लासेज, स्मार्ट क्लासरूम और ऑनलाइन कोचिंग जैसी पहल से अब बिहार के विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


10 मॉडल स्कूलों से हुई शुरुआत
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से फिलहाल पटना के 10 मॉडल स्कूलों में इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन लाइव क्लासेज शुरू की गई हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें निजी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने क्यों छोड़ा राजद

सात संस्थानों के साथ हुआ एमओयू
शिक्षा में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने सात स्वयंसेवी संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इनमें लॉर्ड्स एजुकेशन एंड हेल्थ सोसायटी, वाधवानी एआई, खान एकेडमी इंडिया, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, एएक्सएल (वन स्टेप फाउंडेशन), पीआई जैम फाउंडेशन, मंत्रा4चेंज और शिक्षा लोकम फाउंडेशन शामिल हैं। इन संस्थानों के सहयोग से विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), STEM शिक्षा, गणित-विज्ञान, कोडिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, डिज़ाइन थिंकिंग, शिक्षक प्रशिक्षण और AI आधारित मूल्यांकन जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ निःशुल्क मिलेगा।
विज्ञापन


स्मार्ट क्लासरूम का किया निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय की बायोलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, आईसीटी लैब, आईएसएम लैब, स्पोर्ट्स रूम और म्यूजिक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई की जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें हॉकी किट भी वितरित की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें