फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार रूरल लीग का हुआ आगाज, 20 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 09:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से बिहार रूरल लीग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी बीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही बिहार रूरल लीग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। इस लीग में वे युवा खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने अब तक किसी भी जिला या राज्य स्तरीय आधिकारिक क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों की उम्र 13 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वे बिहार के स्थायी निवासी होने चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी बीसीए की आधिकारिक वेबसाइट
www.biharcricketassociation.com या सीधे रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: Bihar News:  नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मेंहदी का रंग तक नहीं छूटा था; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका है, जिन्हें अब तक मुख्यधारा के क्रिकेट में जगह नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि इस लीग के माध्यम से न केवल प्रतिभाओं को सामने लाया जाएगा, बल्कि उन्हें उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और पहचान भी दी जाएगी। बीसीए को उम्मीद है कि यह पहल राज्य की क्रिकेट संरचना को और अधिक मजबूत बनाएगी। रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारियां बीसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें