फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बदल सकता है आपका भी मतदान केंद्र; पटना में 759 नए बूथों पर पड़ेंगे वोट, अब 5665 बूथ

Wed, 30 Jul 2025 06:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव की जमीनी तैयारी अब दिखने लगी है। असर भी। संभव है कि आपका भी मतदान केंद्र बदल जाए। पटना की 14 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा बिक्रम और सबसे कम बांकीपुर में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना की 14 विधानसभा सीटों में मतदान केंद्रों की संख्या में संशोधन किया गया है। इनमें कुछ विधानसभा चुनाव में पिछली विधानसभा की तुलना में मतदान केंद्र की संख्या में बढ़ोतरी और कमी आई है। इनमें सबसे ज्यादा बिक्रम और सबसे कम बांकीपुर में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है। विक्रम में पहले 345 मतदान केंद्र थे लेकिन युक्तिकरण के बाद 79 नए केंद्र जोड़कर अब मतदान केंद्रों की कुल संख्या 424 हो गई है। वहीं बांकीपुर में युक्तिकरण के बाद सबसे कम 34 नए केंद्र बनाए गए। यहां अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 422 हो गई है। 

विज्ञापन


दीघा में 501 मतदान केंद्र 
वहीं दीघा में 62 नए केंद्र बनाए गए। इस तरह यहां पर मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 501 हो गई। वहीं मोकामा में युक्तिकरण के बाद 52 नए केंद्र बने। यहां पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 342 हो गई। वहीं बाढ़ में 45 नए केंद्र बने। यहां पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 349 हो गई है। बख्तियारपुर में 57 नए केंद्र बनने के बाद कुल 351 मतदान केंद्र हो गए। इसी तरह से कुम्हारा विधानसभा में 58 नए केंद्र बने। यहां कुल 435 मतदान केंद्र हो गए। 
राखी के बाद महागठबंधन नेता निकलेंगे राज्य की यात्रा पर, तेजस्वी बोले- राहुल गांधी भी रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौढ़ी में 443 मतदान केंद्र
वहीं पटना साहिब में 59 नए केंद्र बने। इस तरह यहां मतदान केंद्रों की कुल संख्या 405 हो गई। वहीं फतुहा में 53 नए केंद्र बने। अब यहां कुल 350 मतदान केंद्र हो गए। दानापुर में 48 नए केंद्र के साथ 409 मतदान केंद्र हो गए। मनेर में 50 नए मतदान केंद्र बनाए गए। यहां पर अब कुल 406 मतदान केंद्र हो गए। फुलवाारी शरीफ में 61 नए केंद्र के साथ अब कुल 459 मतदान केंद्र हो गए। वहीं मसौढ़ी में 49 नए केंद्र के साथ अब कुल 443 मतदान केंद्र हो गए। पालीगंज में 52 नए केंद्र के साथ कुल 369 मतदान केंद्र हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें