केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महागठबंधन की महारैली को लेकर बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अब इनका होलिकादहन ही बाकी है। होली के पहले या बाद इनका होलिकादहन तय है। यह लोग केवल जनता को ठगते हैं। नीतीश कुमार पलटन राम है कब पलट जाएंगे समझ नहीं आता। दोनों के दोनों ठगों का बिहार से सत्यानाश इनका होना तय है। 2024 में 40 सीटों पर हम लड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार का सुफरा साफ हो जाएगा। दो तिहाई बहुमत से जनता के आशीर्वाद से अगला प्रधानमंत्री होने वाले हैं।
पूरे बिहार में घूम-घूमकर पिकनिक मना रहे हैं नीतीश कुमार
अश्विनी चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार और देश को जोड़ने की बात करते हैं। पहले अपने घर और परिवार को जोड़ें फिर देश को जोड़ने की बात कहें। इधर, RJD का कोई विधायक बोल रहा है कि तेजस्वी की ताजपोशी हो रही है। उधर, JDU से छिटक कर उपेंद्र कुशवाहा अलग चले गए। JDU का गठन ही RJD, लालू प्रसाद और माफिया के खिलाफ हुआ था। अब माफिया की गोद में बैठकर नीतीश कुमार बिहार को डसने का काम कर रहे हैं। यह समस्या कुमार हैं। और पूरे बिहार में घूम-घूमकर नीतीश कुमार पिकनिक मना रहे हैं। यह समाधान नहीं बल्कि व्यवधान यात्रा है।
बिहार दो गुंडों और अपराधियों के गिरोह के जाल में फंस गया
जेठुली कांड पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस को गुंडे मार रहे हैं। पुलिस मुख्यालय से 24 KM क्या हुआ ये सब जानते हैं। गुंडों ने पुलिस की पिटाई। पुलिस जान बचाने के लिए भाग रही। बिहार दो गुंडों और अपराधियों के गिरोह के जाल में फंस गया है। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपको बनाया है, आपने भाजपा नहीं। दोनों ठग हैं। दोनों एक-दूसरे को कहते हैं इनके पेट में दांत है। जनता सब देख रही है। 2024 में हमलोग 40 सीट पर लड़ने वाले हैं। महागठबंधन का सूफड़ा साफ हो जाएगा।