फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सेना के जवान गुड्डू कुमार का लखनऊ में निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई; आंखें हुईं नम

Tue, 02 Sep 2025 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: गुड्डू कुमार किसान मसूदन प्रसाद सिंह के बड़े बेटे थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया।
विज्ञापन
नम आंखों से दी गई शहीद को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के रोह प्रखंड के रूपौ गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना में कार्यरत जवान गुड्डू कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचा। गुड्डू कुमार 2009 से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर में तैनात थे। वे पिछले नौ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुड्डू कुमार किसान मसूदन प्रसाद सिंह के बड़े बेटे थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आस-पास के लोग उमड़ पड़े।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुंगेर में फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा, शहरी इलाकों में भी घुसा गंगा का पानी; निचले इलाके प्रभावित

गांव पहुंचने के बाद सेना की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। पारंपरिक सलामी के साथ जवानों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से अपने लाल को विदा किया।

मृतक के छोटे भाई मनीष कुमार भी सेना में कार्यरत हैं और इस समय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गुड्डू कुमार की असमय मृत्यु न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देश सेवा में उनके योगदान और त्याग को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें