Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि घर में मौजूद महिलाओं और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ भी विरोध करने पर मारपीट किया। पीड़िता ने बताया कि 12 से अधिक संख्या में बदमाश आए थे।
नालंदा में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक किशोर को गोली मार दी। मामला चण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव का है। लूटपाट की घटना बुधवार और गुरुवार की रात्रि हुई है। बदमाशों ने राजेश कुमार के (17) वर्षीय पुत्र अमित कुमार को गोली मार जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में अमित की मां ने बताया कि रात में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। तभी घर के पीछे सीढ़ी के सहारे बदमाश घर में प्रवेश कर गए और गृह स्वामी राजेश कुमार के हाथ पैर बांध दिया एवं हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट करने लगा। इसी बीच जब चंदन कुमार मोबाइल निकाल कर फोन करने लगा तब बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि घर में मौजूद महिलाओं और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ भी विरोध करने पर मारपीट किया। पीड़िता ने बताया कि 12 से अधिक संख्या में बदमाश आए थे। जितिया, मंगलसूत्र, पायल कर्णवाली, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट कर चले गए। जख्मी किशोर पूर्व मुखिया का पोता है।
विज्ञापन
बदमाशों के भागने के बाद जख्मी किशोर को इलाज के लिए चण्डी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस मामले के उद्वेदन में जुट गई है।