फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हथियारबंद अपराधियों ने ढाबा संचालक से की मारपीट, 55 हजार रुपये लूटे; हथियार बरामद

Fri, 06 Jun 2025 01:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar: पीड़ित ढाबा संचालक के बयान पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में बड़का ढाकाइच गांव के निवासी सुधीर दुबे, नीरज दुबे, रितेश पांडे और कुख्यात रितिक दुबे उर्फ ‘डेंजर दुबे’ शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घायल ढाबा संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच-922 पर स्थित छोटका ढाकाइच गांव के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात हथियारबंद अपराधियों ने एक ढाबे पर धावा बोलकर सनसनी फैला दी। चार अपराधियों ने ढाबा संचालक से बेरहमी से मारपीट की, काउंटर का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बिजली मीटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। घायल ढाबा संचालक विकास प्रधान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से पिस्तौल का एक मैगज़ीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है। एनएच-922 पर रातभर वाहनों की आवाजाही रहती है और यहां कई ढाबे और होटल भी हैं, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने से बची किशोरी, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

झारखंड का पेशेवर अपराधी भी शामिल
पीड़ित ढाबा संचालक के बयान पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में बड़का ढाकाइच गांव के निवासी सुधीर दुबे, नीरज दुबे, रितेश पांडे और कुख्यात रितिक दुबे उर्फ ‘डेंजर दुबे’ शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी झारखंड का पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना पूर्व नियोजित और संगठित तरीके से अंजाम दी गई।

पुलिस कर रही है गहन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें