फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने से बची किशोरी, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 06 Jun 2025 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने गलत काम होने से इनकार किया है, लेकिन मारपीट की बात सामने आई है। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। चार युवकों ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान बागीचे में ले गए, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों की सतर्कता के कारण किशोरी बड़ी वारदात का शिकार होने से बच गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धीरू पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो किशोरी को बाइक पर लेकर गया था। बाकी तीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि मुहल्ले में नशेबाज लड़के रहते हैं। कुछ लड़के मेरी बेटी को पहले से परेशान किया करते हैं। बेटी का किसी से कोई प्रेम प्रसंग की बात होने से भी इंकार किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी जब अस्पताल से लौट रही थी, इस दौरान धीरू पासवान ,बबलू पासवान, गुड्डू पासवान सहित एक अन्य लड़कों ने चाकू का भय दिखाकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, जहां विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई है। वहींं लड़की ने बताया कि ग्रामीणों की सर्तकता और पुलिस की तेज कार्रवाई के कारण उसके साथ गलत काम करने में आरोपी सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में फर्जी ADRM गिरफ्तार: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में कर रहा था यात्रा, पूछताछ में हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन


उसे डीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जैसे ही आरोपी उससे साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को भागना पड़ा। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने गलत काम होने से इनकार किया है, लेकिन मारपीट की बात सामने आई है। एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें