फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गरीब की पत्नी सबकी भौजाई होती है, जानिए किस विधायक ने क्यों कही यह बात

Tue, 02 Dec 2025 12:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गरीब की पत्नी सब की भाभी होती है। कोई कितना भी डोरा डाल ले, इस बार कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह बात कहना है एक राजनीतिक दल के विधायक का। आखिर उन्होंने किसके लिए यह बात कही है, आप भी जानिए।
विज्ञापन
एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीब की पत्नी सब की भौजाई होती है। यह कहना है  AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान का। आज विधानमंडल के सत्र का दूसरा दिन था जब वह विधानसभा पहुंचे तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: स्पीकर बोले- पक्ष-विपक्ष दोनों मेरे लिए महत्वपूर्ण, बिहार की प्रगति ही मेरा उद्देश्य

 एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मुख्य रूप से एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि गरीब की पत्नी सब की भौजाई होती है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में एआइएमआइएम पार्टी के पांच विधायक चुनाव में जीते थे, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने उनके पांच विधायाकों में से चार विधायकों को एआईएमआईएम से तोड़कर राजद में शामिल कर लिया था। क्या वही कहानी इस बार भी दोहराई जाएगी? क्यों कि राजनीतिक माहौल में इस बात की चर्चा है कि जनता दल यूनाइटेड एआइएमआइएम पार्टी के विधायकों पर डोरा डाल रही है। 
विज्ञापन

इसी के सवाल के जवाब पर एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि गरीब की पत्नी सब की भाभी होती है। तो डोरे डालना उनका काम है, लेकिन इस बार वह कहानी दुहराई नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह से पिछले बार हमारे चार विधायकों को तोड़कर राजद में मिला लिया था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Assembly: नौ बार के विधायक प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के इस दिग्गज के बारे में जानें

 हालांकि एआइएमआइएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल को भी महागठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन राजद इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर चुनाव के दौरान एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी हुई, जिससे दोनों दलों के बीच दूसरी भी बढ़ गई। फिर ओवैसुद्दीन ओवैसी ने पूर्णिया जिले के आमौर में आयोजित एक सभा के दौरान नीतीश सरकार को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की, लेकिन साथ में शर्त भी रख दी। उनका कहना है कि वह बिहार सरकार यानी नीतीश कुमार को समर्थन तभी देंगे जब बिहार सरकार सीमांचल के लोगों को वह अधिकार देगी और वहां का विकास करेगी, जिसका वह वर्षों से इंतज़ार कर रहे हैं। यह बात भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें