फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack : ब्यूटी पार्लर संचालिका पर फेंका तेजाब, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 21 Dec 2025 10:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में एक लम्बे समय के बाद एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता  
ब्यूटी पार्लर संचालिका है, जिस पर बाइक सवार अपराधियों ने तेजाब फेंका है। फिलहाल अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है और उधर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर दो बाइक सवार अपराधियों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को ट्रामा सेंटर मोकामा में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका पार्लर बंद कर घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने महिला को रोककर उसपर तेजाब से हमला कर दिया। घटना बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड की है। महिला की पहचान सुषमा गुप्ता के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Honor Killing in Bihar : बहन से अवैध संबंध के शक में भाई की हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश नाकाम

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता से बेगूसराय जाने का रास्ता पूछा। इसके साथ ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उस महिला ने बताया कि अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता पर कुछ फेंका, जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। उसने बताया कि महिला पर अपराधियों ने क्या फेंका वह नही जानती है। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता के पति  उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उसे कॉल आया कि उसकी पत्नी पर किसी ने एसिड फेंक दिया है यह सुनते ही वह भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। सुषमा गुप्ता के पति  उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। किस कारण से महिला के ऊपर तेजाब फेंका गया है, इस बात की जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Husband Wife : तलाक के बाद पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, अब पुलिस ने दबोचा; कहा- बेबुनियाद इल्जाम

घटना के संबंध में मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तीन महिलाएं एक साथ जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता पर एसिड फेंका है। सुषमा गुप्ता वहीं नाले में गिर गई, जिस कारण वह जख्मी कम हुई है। इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि बैटरी में डालने वाला एसिड महिला पर फेंका गया है। ठंड के मौसम में ज्यादा कपड़ा पहने होने के कारण नुकसान कम हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें