फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फाॅर्म भरने जा रही पत्नी का मोबाइल घर पर छूटा, मोबाइल देने जा रहे पति को ट्रक ने कुचला; हुई मौत

Sat, 11 Jan 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar News: राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर युवक को धक्का मारने वाले वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे बीडीओ अशोक कुमार ने कहा की पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के रोहानीभान गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। फार्म भरने जा रही पत्नी को मोबाइल देने जा रहे पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा बक्सर-कैमूर मुख्य मार्ग पर हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 3 घंटे तक बक्सर-कैमूर स्टेट हाईवे को डेहरी के पास जाम कर दिया।

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीण मुआवाजे की मांग कर रहे थे। मृतक की पहचान खरपुरा गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम हुसैन (25 वर्ष) पिता मुस्लिम अंसारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद सद्दाम की पत्नी राफिया ग्रेजुएशन स्कॉलर शिप का फॉर्म भरने के लिए आरा जा रही थी। बस पर बैठने के बाद उसका मोबाइल घर पर हीं छूट गया।

जब इसकी जानकारी राफिया के पति सद्दाम को हुई तो वह मोबाइल लेकर जल्दी-जल्दी बाइक से बक्सर की ओर निकल पड़ा, लेकिन चार किलोमीटर दूर रोहानीभान के पास ट्रक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


मुआवजा की मांग पर पर स्टेट हाईवे किया जाम 
इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बक्सर-कैमूर स्टेट हाइवे पर जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर और मुफस्सिल थाना की पुलिस, चौसा बीडीओ अशोक कुमार और जिला परिषद सदस्य मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद लगभग 3 घंटे बाद जाम हटा लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी को शिक्षक बनाना चाहता था सद्दाम
सद्दाम अपनी पत्नी को शिक्षक बनाना चाहता था, इसलिए शादी के बाद भी उसकी पढ़ाई जारी रखी थी। मोहम्मद सद्दाम पेशे से डायनेमो मिस्त्री था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी 2 छोटी बच्चियां हैं, जिनमें एक की उम्र चार साल और दूसरी तीन साल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें