फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्नाटक पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, साथियों में मचा हड़कंप

Mon, 10 Nov 2025 09:06 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
साथी पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस की एक टीम चुनावी ड्यूटी के लिए रामगढ़ पहुंची थी। सभी जवानों को रामगढ़ हाई स्कूल परिसर में ठहराया गया था। शुक्रवार सुबह जब साथी जवानों ने राजकुमार को जगाने की कोशिश की, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। इसके बाद उन्हें तुरंत रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं;  18 फीसदी दलितों ने दिया साथ तो मिलेगा ताज, दूसरे चरण में 100 से अधिक सीटों पर असर

रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। चुनावी ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना से सुरक्षाबलों में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें