फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भयमुक्त चुनाव के लिए पकड़े गए 80 वारंटी और वांटेड अपराधी, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 28 Jul 2025 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में कानून और लोकतंत्र के प्रति भरोसा पैदा करना है, ताकि वे आगामी विधानसभा चुनाव में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
पकड़े गए सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थानों की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाकर 80 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 72 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह बाढ़ अनुमंडल में एक दिन में हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में कई के खिलाफ वर्षों से कोर्ट से वारंट जारी था, जबकि तीन के खिलाफ स्थायी वारंट भी लंबित था। बाढ़ थाना से 22, मोकामा थाना से 18, पंडारक थाना से 13, सम्यागढ़ थाना से 7, एनटीपीसी, घोसवरी और मरांची थानों से पांच-पांच, हाथीदह थाना से चार और पंचमहला थाना से एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: गया जी में एटीएम फ्रॉड: महिला से ठगी के बाद वायरल वीडियो ने दिलाई राशि वापस, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, महिला उत्पीड़न, उत्पाद अधिनियम (एक्साइज एक्ट) समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा, 25 लीटर विदेशी शराब और 61 लीटर देशी शराब भी जब्त की है।

बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में कानून और लोकतंत्र के प्रति भरोसा पैदा करना है, ताकि वे आगामी विधानसभा चुनाव में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें