Bihar : बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले अलग-अलग विभागों के कई अधिकारियों का तबादला किया गया। इस क्रम में अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भी बड़े पैमाने पर राजस्व सेवा के 46 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई अंचल अधिकारी भी शामिल हैं।
बिहार में विधान सभा चुनाव की तैयारी चरम पर है। इसको लेकर कई चरणों में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ अन्य कई विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर राजस्व सेवा के 46 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें कई अंचलों के अंचल अधिकारी भी शामिल हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
सुपौल के रहने वाले प्रवीण कुमार बत्स को भागलपुर जिले के खरीक का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। मुंगेर के रहने वाले संजीव कुमार को कटिहार जिले के कोढ़ा का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। नवादा जिले के रहने वाले विजय कुमार को मधुबनी जिले के खजौली का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। कैमूर जिला के राकेश कुमार को वैशाली जिले का अंचल अधिकारी बनाया गया है। समस्तीपुर जिला के सतीश कुमार को भागलपुर अंतर्गत जगदीशपुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। नालंदा जिला के चंदन कुमार को पटना सिटी का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। नालंदा जिला के राकेश कुमार को मुंगेर जिला के जमालपुर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। पटना जिले के राजकुमार को सारण जिले के सोनपुर का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। जहानाबाद जिले के अनुज कुमार को औरंगाबाद सदर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। नवादा जिले के चंद्रशेखर कुमार को भागलपुर जिले के पीरपैंती की जिम्मेदारी दी गई है। जहानाबाद जिले के सुरेश कुमार को मधुबनी जिले के रहिका का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। पटना जिले के अखिलेश चौधरी को मधुबनी जिले के जयनगर का प्रभारी अंचल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पटना जिले के संजय कुमार को गया जिले के डुमरिया का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है, जबकि पटना जिले की ही अर्चना कुमारी को मुंगेर जिले के टेटिया बंपर का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है।