फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निशांत को वैशाली, विजय सिन्हा को गयाजी की कमान; जानिए कौन-किस जिले के प्रभारी मंत्री बने

Sat, 16 May 2026 08:59 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार के प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और जिलास्तर पर विकास योजनाओं की निगरानी के लिए मंत्रियों को नए जिले का प्रभार सौंप दिया है। आइये जानते हैं किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली?
विज्ञापन
नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, बिजेंद्र यादव और संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए 34 मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ मंत्रियों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। सरकार की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना और नालंदा, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को सारण जिले का प्रभारी बनाया गया है। श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर, विजय कुमार सिन्हा को गया एवं गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar News : अबीर लगाने आ रही छह साल की भतीजी को मार डाला; चार साल सुनवाई के बाद कातिल चाचा को उम्रकैद

निशांत कुमार को वैशाली जिले का प्रभारी बनाया गया

विज्ञापन

डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका, निशांत कुमार को वैशाली, शीला मंडल को मधेपुरा तथा संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी सूची में मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, लेशी सिंह, कुमार शैलेन्द्र, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर यादव, प्रमोद कुमार और दीपक प्रकाश समेत अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

क्रमांक मंत्री का नाम आवंटित जिला
1 विजय कुमार चौधरी पटना, नालंदा
2 विजेंद्र प्रसाद यादव सारण
3 श्रवण कुमार पूर्वी चंपारण, शिवहर
4 विजय कुमार सिन्हा गया जी, गोपालगंज
5 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुजफ्फरपुर, बांका
6 निशांत कुमार वैशाली
लेशी सिंह मधुबनी
8 राम कृपाल यादव बेगूसराय
9 नीतीश मिश्रा भागलपुर
10 दामोदर रावत समस्तीपुर
11 संजय सिंह टाइगर कैमूर
12 अशोक चौधरी रोहतास
13 भगवान सिंह कुशवाहा सुपौल
14 अरुण शंकर प्रसाद भोजपुर
15 मदन सहनी खगड़िया
16 डॉ. संतोष कुमार सुमन नवादा
17 रमा निषाद औरंगाबाद
18 रत्नेश सदा पूर्णिया
19 कुमार शैलेन्द्र दरभंगा
20 शीला कुमारी मधेपुरा
21 केदार प्रसाद गुप्ता सिवान
22 लखेंद्र कुमार रोशन बेतिया (पश्चिम चंपारण)
23 सुनील कुमार लखीसराय
24 श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी
25 जमा खान जहानाबाद
26 नंदकिशोर यादव बक्सर
27 शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल किशनगंज
28 प्रमोद कुमार कटिहार
29 श्वेता गुप्ता शेखपुरा
30 मिथिलेश तिवारी सहरसा
31 राम चंद्र प्रसाद अररिया
32 संजय कुमार सिंह जमुई
33 संजय कुमार मुंगेर
34 दीपक प्रकाश अरवल

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें