फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना बुक फेयर में 15 करोड़ की यह किताब चर्चा में, केवल तीन लोग ही खरीद पाएंगे; जानिए क्या खास है इसमें

Mon, 08 Dec 2025 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लेखर रत्नेश्वर ने कहा कि इस पुस्तक की 16 प्रति ही छपी है। इसमें से तीन प्रति ही लोगों के लिए है। बाकी मैं 11 लोगों को भेंट करुंगा। जिन्हें यह पुस्तक भेंट की जाएगी, वह भी खास होंगे। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
'मैं रत्नेश्वर' किताब की तीन ही प्रति बेची जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गांधी मैदान में लगा पुस्तक मेला इस बार खूब चर्चा में है। कारण है यहां पर भारत की सबसे महंगी किताब का है। 15 करोड़ रुपये की इस किताब का नाम 'मैं-रत्नेश्वर' है। पुस्तक मेले में इस किताब को एक शोकेस के अंदर रखा गया है। इसमें अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण अलग-अलग दो किताब है। इसे बिहार के प्रसिद्ध लेखक रत्नेश्वर ने लिखा है। पुस्तक मेले में आने वाला हर शख्स इस महंगी किताब के साथ सेल्फी जरूर लेता है। 

विज्ञापन


इसे लिखने वाले रत्नेश्वर ने बताया कि 408 पेज की इस किताब को मैंने तीन घंटे 24 मिनट में लिखी है। इस ग्रंथ की रचना का अवतरण छह से सात सितंबर 2006 की रात्रि में शुभरत्न मुहूर्त के दौरान प्राप्त हुआ। अहले सुबह तीन बजे से सुबह छह बजकर 24 मिनट तक यह संपूर्ण शास्त्र अवतरित हुआ। इस दौरान मुझे ब्रह्मलोक की यात्रा का अनुभव हुआ। इसी यात्रा को मैंने किताब में जगह दी। यह यात्रा मनुष्य को मानने से जानने तक की है। इसमें कुल 43 अध्याय हैं। इसमें 12 द्वार और 19 कलाओं का जिक्र है। सामान्य तौर पर लोग 16 कला को जानते हैं लेकिन, जीवन के 19 कलाओं का इसमें जिक्र है। 

प्रत्यक्ष साक्षात्कार पर आधारित है
रत्नेशवर ने बताया कि यह किताब आध्यात्मिक अनुभव, ध्यान की अवस्था और रासलीला के प्रत्यक्ष साक्षात्कार पर आधारित है। इसमें दुखों के अंत और ईश्वर दर्शन के रास्ते को समझाया गया है। उन्होंने दावा किया कि परम ब्रह्म का जो संदेश मिला, उसके बाद मैंने तय किया कि यह ग्रंथ जब दुनिया के सामने आएगी तो इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये होगी। यह जीवन दर्शन पर आधारित है। इसमें ज्ञान की परम अवस्था का आविष्कार है। लेखर रत्नेश्वर ने कहा कि इस पुस्तक की 16 प्रति ही छपी है। इसमें से तीन प्रति ही लोगों के लिए है। बाकी मैं 11 लोगों को भेंट करुंगा। जिन्हें यह पुस्तक भेंट की जाएगी, वह भी खास होंगे। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें