फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Health : बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में की बड़ी प्रोन्नति, 1,222 डॉक्टरों को किया प्रोन्नत

Tue, 16 Dec 2025 10:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Health : स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के कई चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को प्रोन्नत किया गया है। इसकी अधिसूचना विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 1,222 चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को एश्योर्ड करियर प्रमोशन और डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रमोशन का लाभ प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 16 दिसंबर 2025 को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar 70th Mains Result: बीपीएससी ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास
यह अनुशंसा राज्य विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2025 को हुई बैठक में की गई थी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नियमित चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षकों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर एश्योर्ड करियर प्रमोशन और डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रमोशन का लाभ देने पर सहमति बनी थी। उसी के आलोक में मंगलवार को कुल 1,222 चिकित्सक शिक्षकों को प्रोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?

जारी आदेश के अनुसार, 610 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-11 (ग्रेड पे 6,600), 410 को लेवल-12 (ग्रेड पे 7,600), 131 को लेवल-13 (ग्रेड पे 8,700) तथा 71 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों को लेवल-14 (ग्रेड पे 10,000) का लाभ दिया गया है। वहीं, 203 चिकित्सक/चिकित्सक शिक्षकों के आवेदन विभिन्न कारणों से अविचारणीय पाए गए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें