फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'काउंटिंग रोककर मुझे हराने की साजिश की गई', BSP विधायक सतीश यादव का आरोप ; प्रशासन को घेरा

Mon, 17 Nov 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: सतीश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हारने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फर्जी मैसेज फैलाकर जीत का दावा किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
सतीश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर 14 नवंबर को हुए मतगणना के अंतिम चरण में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने करीब ढाई सौ नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले को लेकर नवनिर्वाचित बसपा विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक सतीश यादव ने आरोप लगाया कि 24 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 25वें राउंड की गिनती बिना कारण रोक दी गई। उनके अनुसार, मतों का अंतर कम होने के कारण उन्हें चुनाव हराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक काउंटिंग हॉल में पुलिस बल का प्रवेश वर्जित है, फिर भी मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार लगभग 50 पुलिसकर्मियों के साथ काउंटिंग हॉल के अंदर पहुंचे और बसपा एजेंट को कथित रूप से कॉलर पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया।

विधायक के अनुसार, एजेंटों और बसपा समर्थकों के कड़े विरोध के बाद ही पुलिस बाहर निकली। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम 5 बजे काउंटिंग पूरी होने के बावजूद उन्हें जानबूझकर 6 घंटे तक रोका गया और देर रात प्रमाणपत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि शांत बैठे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं, जिसमें कई लोगों के सिर फट गए और हाथ-पैर टूट गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  लालू परिवार में छिड़ी जंग पर मांझी बोले- बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी बेटी का अपमान 

सतीश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हारने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फर्जी मैसेज फैलाकर जीत का दावा किया गया और मिठाइयां बांटी गईं। साथ ही, भाजपा समर्थकों पर पुलिसकर्मियों और आम लोगों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

बसपा विधायक ने कहा कि मोहनिया थाने में बीएसपी के 197 और दुर्गावती में 50 कार्यकर्ताओं पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि कई निर्दोष लोगों को साजिशन फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग हॉल के अंदर उनके साथ मौजूद बीएसपी एजेंटों तक को आरोपित बना दिया गया।

उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई तथा निलंबन की मांग करेंगे। साथ ही, पुलिस द्वारा दर्ज सभी एफआईआर रद्द करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें