फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जेल से बाहर आए अधेड़ की घर में घुसकर हत्या: सिर में मारी गोली; चार साल पहले मर्डर केस में था बंद

Sun, 12 Jul 2026 11:42 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में 45 वर्षीय छोटे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात हुई, जब हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के छबिलापुर थाना अंतर्गत ग्राम केशरी बिगहा में बीती रात अपराधियों ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साजो यादव के बेटे छोटे यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि छबिलापुर थाना पुलिस को रात करीब 01:00 बजे सूचना मिली कि केशरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां छोटे यादव का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला।

चार-पांच की संख्या में थे बदमाश
मृतक के बेटे गोलू कुमार ने बताया कि उसके पिता छोटे गोप उसके साथ ही सोये हुए थे। तभी चार पांच की संख्या में हर वे हथियार से लैस आए बदमाशों ने सिर में उसके पिता को गोली मार दी। बेटे ने बताया कि चुनाव को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। भाई की भी पहले हत्या हो चुकी है। हत्या का आरोप पट्टीदार पर लग रहा है।
विज्ञापन


चार महीना पहले जेल से छुटकर आया था वापस
मृतक चार महीना पूर्व ही जेल से  छूटकर बाहर आया था। उसपर गांव के ही मुन्नी यादव की हत्या का आरोप है। जो करीब 4 साल पहले हुआ था। फिलहाल परिवार वाले घटना को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं। लेकिन पुरानी अदावत में गोली मार कर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। डीएसपी ने बताया  कि मामले के उद्भेदन के लिए स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें