फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मनचलों ने रास्ते में घेर कर की युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट कर छीना मंगलसूत्र

Sat, 04 May 2024 12:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की गई है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ में जुटी हुई है। कुछ लोगों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
घायल मां-बेटे अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। साथ ही उनसे मंगलसूत्र और लॉकेट भी लूट लिया गया। यह मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए परिजन द्वारा शनिवार को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बीती शाम शौच के लिए बाहर जा रही थी। इसी बीच चार लड़कों ने आकर उन्हें घेर लिया और पूछने लगा कि कहां जा रहे हो। इसी बीच पीछे से आ रही उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने जब शोर मचाया तो घर वाले वहां पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। पीछे से उसके और साथी लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए और मारपीट कर उनकी मां और भाई को जख्मी कर दिया। हल्की चोट उन्हें भी आई।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र, कर्ण वाली और उनके भाई का सोने का लॉकेट काट लिया। जब भीड़ जुटने लगी तो बदमाश वहां से फरार हो गए। वह अपनी मायके बेटी के साथ शुक्रवार को ही आई थी। वह सपरिवार कोलकाता में रहती है।
 
परिजन मारपीट, लूटपाट और छेड़खानी का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की गई है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ में जुटी हुई है। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें