फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'यात्रा से सीखें और वजन घटाएं तेजस्वी', मंत्री संतोष सुमन ने कसा राजद नेता पर तंज; जानें

Thu, 18 Sep 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Election: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर सुमन ने कहा कि सब कुछ तय है और अगले 10 दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। आप निश्चिंत रहिए, सभी दलों को सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलेंगी।आगे क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
मंत्री संतोष कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने गुरुवार को नूरसराय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब अंगूर नहीं मिले तो खट्टे हो गए। जब नीतीश जी उनके साथ थे तो बहुत अच्छे थे, अब अलग हो गए तो कुछ भी बोल रहे हैं।

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर पलटवार करते हुए मंत्री सुमन ने कहा कि अभी तेजस्वी यादव को सीखने का समय है। उन्हें यात्रा करनी चाहिए, इससे वे कुछ सीखेंगे, अपना वजन कम करेंगे। तब जाकर 10-15 साल में एक अच्छे विपक्ष के नेता के रूप में उभर पाएंगे।

नीतीश कुमार ऐतिहासिक पुरुष

विज्ञापन

नीतीश कुमार को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है। इस तेजस्वी के बयान पर मंत्री सुमन ने कहा कि यह उनके अंदर का दर्द है। डिप्टी सीएम का पद छिन जाने की वजह से वे परेशानी में उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। नीतीश कुमार ऐतिहासिक पुरुष हैं, जिन्होंने 20 साल में बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके बारे में ऐसी बातें करना तेजस्वी की मानसिकता को दर्शाता है।

पढे़ं: 'आपके पेट में क्यों तेल उबल रहा है?'- अमित शाह ने किससे पूछा यह सवाल; लालू-राहुल निशाने पर

10 दिनों में NDA सीट बंटवारा

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर सुमन ने कहा कि सब कुछ तय है और अगले 10 दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। आप निश्चिंत रहिए, सभी दलों को सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलेंगी।

इससे पहले मंत्री संतोष सुमन ने नूरसराय प्रखंड में 9 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाला-सह-गाद सफाई योजना का शिलान्यास किया। इस योजना से नूरसराय के संगत पर और आसपास के इलाकों में जलजमाव की पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जदयू की वरिष्ठ नेत्री रीना यादव और पार्टी नेता राजेंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें