फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहरीली शराब या कुछ और? मठिया कांड में मौत के आंकड़ों पर असमंजस बरकरार; पांच की चर्चा से बढ़ा सस्पेंस

Sat, 21 Feb 2026 11:56 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के मठिया गांव में तिलक समारोह के बाद अलग-अलग गांवों में तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। परिजनों ने शराब सेवन की आशंका जताई है, जबकि स्थानीय स्तर पर पांच या अधिक मौतों की चर्चा से मामला रहस्यमय बना हुआ है।

विज्ञापन
मठिया मौत कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव में बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह के बाद अलग-अलग गांव में हुई मौत मामले में मृतकों की संख्या को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूरे मामले में दूल्हे और मृतक लालू कुमार के पिता राम पूजन सिंह ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है, जबकि प्रशासन की ओर से भी यही आंकड़ा दिया जा रहा है। बहरहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले में अब भी जांच की बात कही जा रही है और पीड़ित परिवारों एवं प्रशासन की चुप्पी से मौत के सही आंकड़ों के सामने आने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


पिता ने क्या कुछ कहा
मृतक लालू के पिता राम पूजन सिंह का कहना है कि बीते 14 फरवरी की रात उनके छोटे पुत्र रामु कुमार का तिलक समारोह था। समारोह के दिन सब कुछ सामान्य था और अगले दिन सभी रिश्तेदार अपने-अपने गांव लौट गए। इसके बाद उनका बड़ा पुत्र लालु कुमार अपनी भाभी को लेकर उनके गांव गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

पिता का दावा- शराब पीने से हुई मौत
हालांकि राम पूजन सिंह ने पुत्र को कुत्ते के काटने की बात स्वीकार की है, लेकिन यह भी कहा कि कुत्ते के काटने से कोई कैसे मर सकता है। उनका बेटा अक्सर शराब पीता था और तिलक समारोह के दिन भी उसने शराब पी होगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन लोगों के मौत की पुष्टि
मठिया गांव निवासी रामपूजन सिंह ने एक पुत्र एवं दो रिश्तेदारों के मौत की पुष्टि की है। इनके अनुसार नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़की सबदला गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र अभिजीत सिंह एवं भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गरहाथा गांव निवासी स्व लालबिहारी सिंह के 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की अपने गांव लौटने के बाद मौत हुई है।

पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद का बयान
पूरे मामले में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद ने भी सिर्फ तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो बावर्चियों के मौत की बात अफवाह है और परिजनों द्वारा भी तीन लोगों के मौत की बात कही जा रही है। यह भी कहा कि जहरीले पेय पदार्थ की संभावना को देखते हुए घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में पांच या अधिक लोगों के मौत की चर्चा
वहीं कथित जहरीली शराब कांड में पांच या इससे अधिक लोगों की मौत की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अकोढी़ गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले दो बावर्चीयों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है तथा आधिकारिक रूप से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि इस मामले में एक मृतक की मौत से पहले इलाज करने वाले एक चिकित्सक ने उक्त शराब का सेवन करने वाले सभी लोगों को चिकित्सक के निगरानी में रहने की सलाह देकर इस अफवाह को हवा दे दी है और स्थानीय लोगों में भी पांच या इससे अधिक लोगों के मौत की चर्चा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें