फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल; दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

Mon, 19 Oct 2026 07:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर

सार

 पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित व्यायपुर गांव में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले में प्रमुख पति पिंटू कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घर के पास बैठे थे पैक्स अध्यक्ष और प्रमुख पति, तभी पहुंचे अपराधी

जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के व्यायपुर गांव में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार और प्रमुख पति पिंटू कुमार अपने घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी वहां पहुंचे। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं।

कंधे के पास पैक्स अध्यक्ष को लगी गोली, प्रमुख पति भी घायल

फायरिंग के दौरान संजीत कुमार उर्फ भालो के कंधे के पास गोली लगी, जबकि पिंटू कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पिंटू कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल संजीत कुमार की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें