फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगा नदी से हो रहे कटाव का मनेर विधायक ने किया निरीक्षण, कार्य नहीं शुरू होने पर दी धरने की चेतावनी

Sun, 23 Nov 2025 09:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनेर के साथ सरकार सौतेलापन बरत रही है। जहां जरूरत नहीं होती, वहां काम पूरा कर दिया जाता है, लेकिन यहां जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे मनेर विधायक भाई वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनेर क्षेत्र में गंगा नदी के लगातार कटाव से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र रविवार को जल संसाधन विभाग के अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर के साथ कटाव प्रभावित गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


निरीक्षण की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और विधायक से कटाव की समस्या विस्तार से बताई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक कटाव इसी तरह जारी रहा, तो हल्दी छपरा, बदल टोला, रामनगर, नयका टोला सहित आधा दर्जन से अधिक गांव गंगा में समा जाने का खतरा है। विधायक ने अभियंताओं को कटाव रोधी कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में समय गंवाना घातक हो सकता है। उन्होंने सरकार से भी आवश्यक सहयोग की मांग की।

पढ़ें: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ओंकारेश्वर पहुंचे, ब्रह्मपुरी घाट पर किया सपत्नीक नर्मदा स्नान
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनेर के साथ सरकार सौतेलापन बरत रही है। जहां जरूरत नहीं होती, वहां काम पूरा कर दिया जाता है, लेकिन यहां जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है क्योंकि यह राजद का इलाका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर कटाव रोकने का काम शुरू नहीं किया गया, तो वह सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय मुखिया अशोक सिंह ने बताया कि कटाव रोकने के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो हल्दी छपरा समेत कई गांव पूरी तरह गंगा में समा जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें