फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में बम विस्फोट मामले में वांछित शख्स नागपुर से गिरफ्तार, एक देसी रिवॉल्वर बरामद

Wed, 25 May 2022 01:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नागपुर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद तनवीर मोहम्मद मंजूर है और इसके पास से एक देशी रिवॉल्वर बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में 2017 में हुए बम विस्फोट मामले में एक बड़ी कामयाबी मिली है। बम विस्फोट मामले में वांछित एक व्यक्ति को मंगलवार को नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद तनवीर मोहम्मद मंजूर है और इसकी उम्र करीब 32 साल है। वहीं छापेमारी में इसके पास से एक देसी रिवॉल्वर साथ ही दो गोलियां भी बरामद की गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि वह पिछले हफ्ते नागपुर आया था और यहां एक महिला के घर में रह रहा था। वह 2017 के भागलपुर बम विस्फोट मामले का आरोपी है और वहां अदालत ले जाने के दौरान फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें