फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: महज 200 रुपये के विवाद में हैवान बना पति, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sat, 05 Sep 2026 12:43 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र में दो सौ रुपये के विवाद को लेकर महिला सोनी देवी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के ससुर ने अपने बेटे संतोष राम पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव में महज दो सौ रुपये के विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परिवार में हुई थी कहासुनी
मृतका की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी संतोष राम की 29 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के ससुर रामाधार राम ने बताया कि गुरुवार की रात वह पलदारी कर घर लौटे थे। उन्होंने अपनी पत्नी को 30 रुपये दिए थे। इसी दौरान रुपये को लेकर परिवार में कहासुनी हुई, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। इसके बाद संतोष राम बिना खाना खाए छत पर सो गया, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी नीचे कमरे में सो गई। शुक्रवार की सुबह उठने के बाद संतोष राम ने आरोप लगाया कि उसकी जेब से दो सौ रुपये निकाल लिए गए हैं। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। रामाधार राम ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया और किसी काम से बाहर चले गए।

खंभे पर फंदे से लटकी हुई मिली महिला
रामाधार राम के अनुसार, कुछ देर बाद जब वह वापस घर लौटे तो उनकी बहू सोनी देवी कमरे में लगे बांस के खंभे से गले में फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तीयर थाना पुलिस को दी। वहीं, रामाधार राम ने अपने बेटे संतोष राम पर ही बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से तैयार मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में महिला की मौत मारपीट के कारण होने की बात प्रथमदृष्टया प्रतीत हुई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दंपती की मौत, दो साल पहले बेटे की डूबने से गई थी जान; अनाथ हुए मासूम
विज्ञापन


इस संबंध में तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपित पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें