फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में राजस्व और रोजगार का उत्प्रेरक बनेगा मखाना बोर्ड, किसानों और उद्यमियों को होगा व्यापक लाभ

Thu, 27 Mar 2025 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Makhana Board: मखाना बोर्ड के गठन से किसानों और उद्यमियों को व्यापक लाभ होगा। साथ ही बिहार में राजस्व और रोजगार का मखाना बोर्ड उत्प्रेरक बनेगा। मखाना बोर्ड के जरिए बिहार के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा मखाना बोर्ड के गठन की दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में सचिव कृषि संजय कुमार अग्रवाल, सचिव लघु जल संसाधन संदीप कुमार पुडकलकट्टी, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिक, एपीडा के प्रतिनिधि ने भाग लिया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से वार्ता की जाए। मखाना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर बिहार राज्य के प्रतिनिधि को नामित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाय। मखाना बोर्ड के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा मखाना उत्पादन से सम्बन्धित घटकों के लिए उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन से हमारे अन्नदाता किसानों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन मिलेगा। बोर्ड के गठन से मखाना की खेती को गैर परंपरागत क्षेत्रों में तो बढ़ावा मिलेगा ही। साथ ही मखाना उद्यम का पूरा इकोसिस्टम विकसित करने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम की छत अचानक से गिरी, बाल-बाल बचे जज
विज्ञापन


सिन्हा ने निर्देश दिया कि मखाना आधारित फसल चक्र को प्रोत्साहित किया जाए। ताकि मखाना उत्पादक किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इस बाबत किसानों को उभरते कृषि तकनीकों और मार्केटिंग पद्धति के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी विकसित होनी चाहिए। किसानों की आय सुरक्षा के लिए मखाना को न्यूनतम समर्थन मूल्य बास्केट में शामिल करने पर भी विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: कल्पना ने आमरण अनशन की अवधि विस्तार के लिए एसडीएम को लिखा पत्र, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि आज घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में गुणवत्ता एवं प्रमाणन काफी अहम हो गया है। लिहाजा हम इस दिशा में भी ठोस पहल करने जा रहे हैं। मखाना के जैविक उत्पादन के साथ ब्रांडिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया, ताकि प्रीमियम और अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि मखाना प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने, आयुर्वेद के साथ जोड़ा जाय। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें