फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी-सहनी की जनसभा: तेजस्वी बोले- सरकार बनी तो 500 में सिलेंडर, बहनों के खाते में हर साल भेजेंगे सहयोग राशि

Sat, 25 May 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने जनसभा की। इस दौरान तेजस्वी ने कहा, सरकार बनी तो 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। एक लाख गरीब बहनों के खाते में हर साल सहयोग राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
तेजस्वी-सहनी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी डॉक्टर संदीप सौरव के पक्ष में शनिवार को चुनावी जनसभा करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित हाईस्कूल के मैदान में पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे करीब दो घंटे लेट पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके उपरांत चंडी प्रखंड के हाईस्कूल चंडी में जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकल गए।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी में आप सभी लोग यहां सुनने आए हैं, आप सभी का हम हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हैं, अभिनदंन करते हैं। आप सभी लोग जानते हैं कि यहां एक जून को मतदान और यहां से हमारे प्रत्याशी संदीप सौरव उम्मीदवार हैं। जो पढ़े लिखे हैं, नौजवान हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि इन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे। इनका चुनाव चिन्ह झंडा पर तीन तारा है।

दर्द के बाबजूद की सवा 200 सभा
मैं बैठकर इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि डॉक्टर ने सलाह दिया है कि हड्डी में चोट है। इस वजह से बैठकर बोलना पड़ रहा है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि कंप्लीट बेड रेस्ट करने की जरूरत है। लेकिन इस दर्द के बावजूद लगभग सवा 200 सभाएं हमने बिहार में की है। डॉक्टर साहब से हमने कहा है कि तेजस्वी कभी बेड ड्रेस नहीं लगा, बेड रेस्ट नरेंद्र मोदी जी को कराना है।
विज्ञापन


20 हेलीकॉप्टर पर मेरा एक ट्रैक्टर भारी
आप यह जो पीछे हेलीकॉप्टर देख रहे हैं, यह हेलीकॉप्टर नहीं ट्रैक्टर है। हम और मुकेश साहनी पूरे बिहार में अकेले ही घूम रहे हैं। हम लोगों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, जेपी नड्डा, यूपी वाले बाबा, असम के मुख्यमंत्री और हमारे चाचा भी हेलीकॉप्टर से घूम रहे हैं हमें रोकने के लिए। सब लोग, लेकिन 20 हेलीकॉप्टर पर हमारा यह एक ट्रैक्टर भारी है। हम अपने चाचा का हमेशा से सम्मान दिए आगे भी सम्मान देते रहेंगे। बुजुर्ग हैं, अभिभावक हैं, हम तो जब सरकार में थे तो बेटे के रूप में काम करते थे। लेकिन बीजेपी वाले सभी लोग उन्हें हाईजैक कर लिए। लेकिन मेरी यही कामना है कि वे जहां भी रहे खुश रहें, स्वस्थ रहें।

17 महीने में दी पांच लाख नौकरी
आप सभी से यही कहना है कि मुद्दे की बात कीजिए। 15 साल से जो लगातार नालंदा के सांसद हैं, उन्होंने कोई काम नहीं किया है। हम लोगों ने 17 महीने में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया। तीन लाख नौकरी प्रक्रियाधीन कराए। 4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राजकीय कर्मी का दर्जा दिया। हम लोगों ने आंगनबाड़ी से लेकर टोला सेवक, विकास मित्र, शिक्षा मित्र सबके मानदेय को हमने बढ़ाने का काम किया। इन्वेस्टर मीट करवाकर पटना में निवेशकों का बैठक कराया और पहली बार बिहार में 50 हजार करोड़ का उन लोगों ने एग्रीमेंट साइन किया, बिहार में निवेश के लिए जाति आधारित जनगणना कराया।

कहां गए अच्छे दिन के वादे
मोदी जी बताएं कि आपके गांव के लिए क्या किया। आपके पंचायत के लिए क्या किया, नौकरी मिली, बेरोजगारी बढ़ गई, गरीबी बढ़ गई, महंगाई बढ़ गई, कहां गए वो अच्छे दिन, जो मोदी जी देना चाहते थे। अब अच्छे दिन नहीं आने वाला है। मोदी जी जैसा झूठा प्रधानमंत्री देश में तो क्या दुनिया में नहीं है। उन्होंने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। 10 साल से मोदी जी सत्ता में कहां गई, 20 करोड़ नौकरियां। पेट्रोल-डीजल समेत खाने-पीने की तमाम चीजें महंगी हो गई हैं। नौकरी मोदी जी ने छीन लिया, सब कुछ प्राइवेट को बेच दिया गया है। आरक्षण स्वतः ही खत्म कर दिया।

खत्म करना चाहते हैं देश का संविधान
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले देश का संविधान खत्म करना चाहते हैं। देश के संविधान को बाबा साहब ने लिखा था। किसी माई के लाल में दम नहीं की वह देश के संविधान को खत्म कर दे, गरीब से आरक्षण छीन ले। आप हम लोगों को वोट दीजिए, हम लोग आपको नौकरी देंगे, पूरे देश भर में राहुल गांधी जी और हम लोगों ने तय किया है। पूरे देश में एक करोड़ नौकरी देने का काम इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी।

गैस का दाम 500 रुपये सिलेंडर किया जाएगा, 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। जो गरीब परिवार की बहने हैं, हर साल उनके खाते में एक लाख रुपया उनके सहयोग के लिए जाएगा। यानी हर महीने आठ हजार 333 रुपये सीधे उनके खाते में जाएगा। यह सारा काम हम लोग करने जा रहे हैं। हम आप लोगों से यही कहना चाह रहे हैं कि आप लोग एकदम अपना मिजाज टनाटन-टनाटन-टनाटन रखिए। नौकरी मिलेगा फटाफट-फटाफट-फटाफट। गरीब बहनों के खाता में लाख रुपया जाएगा खटाखट- खटाखट-खटाखट और भाजपा का हो जाएगा सफाचट-सफाचट-सफाचट और इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सौरभ को वोट मिलेगा खटाखट-खटाखट-खटाखट।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें