फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव: जदयू ने कसी कमर, पटना-तिरहुत स्नातक सीट की कमान दो नेताओं को

Mon, 31 Aug 2026 12:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जदयू ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए पार्टी ने पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दो नेताओं को सौंपी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर दोनों नेताओं की नियुक्ति की है।

पटना और तिरहुत स्नातक सीट के लिए नियुक्त हुए प्रभारी

पार्टी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक, प्रो. जनार्दन प्रसाद सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, विधायक सिद्धार्थ पटेल को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों नेता अपने-अपने संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की ओर से चुनाव संचालन का कार्य करेंगे। जदयू ने इस नियुक्ति के साथ दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारी दी है।

चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारी तेज

विधान परिषद के आगामी स्नातक चुनाव को देखते हुए जदयू ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। दोनों प्रभारियों के सामने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति देने और संगठन को सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रो. जनार्दन प्रसाद सिंह और विधायक सिद्धार्थ पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जदयू की ओर से की गई इन नियुक्तियों को आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें