फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच दो पर सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; बेटे की हालत गंभीर

Wed, 13 Aug 2025 09:11 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Road Accident : एनएच दो पर सड़क हादसा हुआ है, इसमें एक महिला की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित परिवार वाराणसी से इलाज कराकर वापिस कैमूर आ रहा था। किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
एनएच दो पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत, घटना स्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road accident : बिहार के कैमूर जिले से सड़क हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा एनएच-2 के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार

मृतक की पहचान रामपुर प्रखंड के उचिनर गांव निवासी बचाऊ दुबे की (47) पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्रीति देवी अपने पुत्र मुन दुबे के साथ वाराणसी से इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी कर्मनाशा के पास उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar News : मुंगेर दोहरे हत्याकांड पर बड़ा एक्शन, शूटर बबलू समेत मुख्य 10 आरोपी गिरफ्तार; छापेमारी जारी

जिला पार्षद ने जताया दुख

भभुआ जिला पार्षद विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार को ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस सड़क हादसे की सूचना जैसे ही मृतका के गांव उचिनर पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, वहीं घायल पुत्र का इलाज चल रहा है। इस सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चालक की तलाश भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो का गांठ, परिजन हैरान, जानिए पूरा मामला



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें