फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : झारखंड के मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद से की मुलाक़ात, कहा- संघर्ष और न्याय की राजनीति के हैं प्रतीक

Mon, 01 Sep 2025 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वोटर अधिकार यात्रा के समाप्त होते ही राहुल गांधी दिल्ली निकल गए और इधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निकल गये राबड़ी आवास। वहां जाकर वह लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्या से भी मिले। 
विज्ञापन
हेमंत सोरेन के साथ लालू, राबड़ी और रोहिणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पटना स्थित राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। वहां वह राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लालू प्रसाद यादव का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : तेजस्वी यादव से बिहार विधानसभा की सीटें कब बांटेंगे राहुल गांधी? यात्रा पूरी, SIR भी आज पूरा
विज्ञापन


संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद यादव
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब,पिछड़ों  और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य व अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें