फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : इस बात पर अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष से भिड़े, सदन में जमकर हुआ हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 04:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन भी काफी हंगामेदार रहा। गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के दौरान पहले अशोक चौधरी और फिर सम्राट चौधरी बारी-बारी से उलझ गये। इस दौरान बंदर से लेकर अपशब्द भी खूब बोले गये।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र का आज चौथा दिन था और आज भी 50 मिनट सत्र चलने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। आज सरकार को मतदाता पुनरीक्षण पेश होना थ। इसी दौरान सदन में तेजस्वी यादव ने अशोक चौधरी को बैठने के लिए बोलते हुए कहा कि काहे ला बंदर जैसे कूदते हैं, इसके बाद ही सदन में जमकर बवाल हुआ। दरअसल अशोक चौधरी के अचानक दिए गये बयान के बाद सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रालय में कुछ ऐसे मंत्री हैं जो बंदर की तरह कूदते रहते हैं ताकि वह हाईलाइट होते रहें। उनका तो कोई काम है नहीं। केवल चेहरा चमकाना है, कोई काम है नहीं। न तीन में है ना तेरह में है। उनके पास बोलने के लिए कुछ है ही नहीं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : इस बात पर अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी नेता प्रतिपक्ष से भिड़े, सदन में जमकर हुआ हंगामा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया। तेजस्वी यादव ने पलायन किये गये लोगों को वापस बुलाकर उनके मतदाता पुनरीक्षण की बात कहने लगे। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने गहन पुनरीक्षण का फॉर्म दिखाते हुए कहा कि 11 तरह के डॉक्यूमेंट मांगे जा रहे  हैं, लेकिन कितने तरह के डॉक्यूमेंट आम आदमी के पास हैं, यह आप बताईये। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : राबड़ी राज के बिहार में कितने दिनों चला था मतदाता गहन पुनरीक्षण? SIR पर जवाब जानकर तेजस्वी भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने एक पत्रकार का नाम लेते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब कोई पत्रकार दिल्ली से आकर सच दिखा रहे हैं कि कैसे फर्जीवाड़ा हो रहा है, कैसे फर्जी साईन हो रहे हैं, कैसे फॉर्म को बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपलोड किया जा रहा है। एक पत्रकार जो सच दिखा रहा था उस पर आपलोगों ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। आप कौन होते हैं यह तय करने वाले...इसी बात पर सम्राट चौधरी उठ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि जिसका बाप खुद अपराधी हो, लूटेरा हो उसका बेटा क्या बोलेगा? इसी बात पर हंगामा होने लगा और फिर विधान सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को 4 मिनट के लिए   स्थगित कर दिया। भाजपा नेता जनक सिंह ने अशील गाली गलौज भी किया। 

              
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें