Bihar Politics: जन सुराज पार्टी मुखिया प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस से पहले बहुत बड़ा बयान दिया, जिससे बिहार की राजनीति में गर्मी आनी तय है। वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी है।
बिहार की राजधानी पटना में अपनी पार्टी के स्थापना दिवस से पहले जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि दो अक्टूबर के लिए अलग से कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है। हम पिछले दो साल से तैयारी कर रहे हैं। अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो हम एक घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म कर देंगे। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उन्हें कि कम से कम वे घर से तो बाहर निकले।