फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एमएम कॉलेज विक्रम के सेमिनार हॉल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; खराब दमकल बनी परेशानी का कारण

Thu, 31 Jul 2025 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना के दौरान सेमिनार हॉल में रखे जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
एमएम कॉलेज विक्रम के सेमिनार हॉल में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रम प्रखंड स्थित एमएम कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कॉलेज के सेमिनार हॉल में लगी, जिसमें कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत विक्रम पुलिस को खबर दी। लेकिन विक्रम में मौजूद दमकल वाहन खराब होने के कारण आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह को दी गई। एसडीओ के निर्देश पर आसपास के प्रखंडों से दमकल की गाड़ियाँ भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पढे़ं: नवादा में दर्दनाक हादसा, टाटी नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; गांव में छाया मातम

घटना के दौरान सेमिनार हॉल में रखे जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि विक्रम प्रखंड में मौजूद दमकल वाहन चालू हालत में होता तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और भारी नुकसान से बचा जा सकता था। गौरतलब है कि इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोग अब घटना की जांच और क्षति के आकलन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें