फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में हुई फायरिंग...दो बदमाश चढ़े भीड़ के हत्थे, बर्तन की दुकान पर पहुंचे थे पांच लोग

Thu, 02 Jan 2025 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा में फायरिंग की घटना हुई है। दो बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गए। बता दें कि बर्तन की दुकान पर पांच बदमाश पहुंचे थे। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में गुरुवार को हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरौरा गांव में रहने वाले राहुल कुमार की बर्तन की दुकान पर पांच बदमाश आए थे। इन बदमाशों में बिन्द थाना क्षेत्र निवासी जयपाल यादव और मानपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार भी शामिल थे। दुकानदार से किसी बात को लेकर इन बदमाशों का विवाद हो गया और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दहशत फैलाने के लिए इन्होंने फायरिंग भी की।

भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़ा
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया। भीड़ ने इन दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज किया
दुकानदार राहुल कुमार ने पांचों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जयपाल की जेब से एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंची होती तो बदमाश मॉब लिंचिंग का शिकार भी हो सकते थे।

सदर डीएसपी का बयान
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें