फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पुलिस महानिदेशक रैंक का अधिकारी बताकर जमाता था धौंस, फर्जी आईपीएस की ऐसे खुल गई पोल

Mon, 08 Sep 2025 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar :थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों और थानेदारों पर रौब जमाने लगता था। कई तरह के निर्देशों के साथ-साथ उगाही करने की भी कोशिश करता था। खुद को पुलिस महानिदेशक रैंक का अधिकारी बता रहा था, तभी पुलिस ने उसी से सवाल करना शुरू कर दिया। फिर खुल गई असलियत।
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने एक फर्जी आइपीएस को गिरफ्तार किया है। खुद को अपर पुलिस महानिदेशक रैंक का अधिकारी कहने वाले फर्जी आईपीएस अधिकारी की पहचान फुलवारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 निवासी मोहम्मद  रेयउद्दीन के पुत्र असलम अहमद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोई शख्स अपर पुलिस महानिदेशक के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी और आईपीएस का लोगो लगाकर विभिन्न कार्यालयों में धौंस दिखाकर रंगदारी से काम करा रहा था। सूचना मिलने पर इसकी जांच कराई गई और फिर उसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को मोबाइल एवं लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि adgpatna.gov@gmail.com मेल आईडी पाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इसने अब तक कई अधिकारियों को भी अपने झांसे में ले लिया है, जिकसी अब जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस संबंध में फुलवारीशरीफ थाना में कांड संख्या 1479/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें