फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला

Fri, 07 Nov 2025 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Assembly Election 2025: तेज प्रताप यादव ने यह आरोप भी लगाया कि “कुछ बहरूपिए” उनकी सभाओं को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई जितना हरा पार्टी वाला है, सब डिस्टर्ब कर रहा है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ने प्रकाशवीर के लिए चुनावी सभा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला में जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक प्रकाशवीर के समर्थन में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय जनता दल के बागी प्रकाशवीर के लिए के तेज प्रताप यादव ने वोट मांगे। साथ ही राजद पर हमला भी बोला। तेज प्रताप यादव ने कहा कि  एक जनसभा को संबोधित किया। तेजप्रताप ने कहा कि प्रकाशवीर पहले राजद में थे, लेकिन वहां बड़े पूंजीपतियों का दबदबा बढ़ गया है। जो गरीब और मजदूर वर्ग की बात करता है, उसे दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि “सामाजिक न्याय का मतलब स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि स्मार्ट गांव होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि वे लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण और लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


'जब भी मैं विचलित होता हूं, जनता के बीच जाता हूं'
राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी में पांच ‘जयचंद’ हैं जिन्होंने उन्हें संगठन और परिवार से अलग करने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने मालिक यानी जनता के पास आया हूं। जनता मेरी भगवान है और मैं उनका सेवक हूं। जब भी मैं विचलित होता हूं, जनता के बीच जाता हूं और वही मुझे नई ताकत देती है। तेजप्रताप ने यह भी बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सिखाया था कि जब भी मन परेशान हो, जनता के पास चले जाओ। उन्होंने कहा कि उसी प्रेरणा से आज वे अपने मालिक जनता के बीच आए हैं और प्रकाशवीर के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं।
Bihar Election: अमित शाह ने मतदाताओं को किया सतर्क, कहा- जरा सी गलती हुई तो बिहार में फिर लौट आएगा जंगलराज
विज्ञापन
विज्ञापन


'आठ नंबर माता देवकी के पुत्र का नंबर है'
अपने संबोधन में तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनका भी चुनाव चिन्ह आठ नंबर था और प्रकाशवीर का भी आठ नंबर है। उन्होंने कहा कि आठ नंबर माता देवकी के पुत्र का नंबर है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि पलायन, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर 11 नवंबर  को मतदान कर अपनी भूमिका निभाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें