फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें

Sun, 31 Aug 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, अचानक राजद समर्थक तेजस्वी यादव के लिए नारे लगाने लगे। इतना सुनते ही तेज प्रताप यादव भड़क गए और यह बातें कह दीं...
विज्ञापन
लालू यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार कारण है उनका भड़कना। वह भी अपने भाई का नाम सुनते ही। दरअसल, जहानाबाद के लखनार गांव में तेज प्रताप यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अचानक कुछ लोग तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। समर्थक 'अपकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा लगा रहे थे। इतना सुनते ही तेज प्रताप यादव भड़क गए और कहा कि  फालतू बात मत करो। तुम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) के हो क्या? अभी पुलिस पकड़ेगी लेकर चल देगी।

विज्ञापन


सरकार किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती है
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि सरकार किसी व्यक्ति विशेष की नहीं जनता की होती है। जो घमंड में रहेगा वह जल्दी गिरेगा। उन्होंने कहा कि नारा लगाने वाले को कहा कि नौटंकी करोगे तो रोजगार भी नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव घोसी विधानसभा में अपने भावी प्रत्याशी के प्रचार सह जनता संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। 
 वोटर अधिकार यात्रा का आरा में विरोध, राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


जो मेरा भला नहीं कर पाया वो लोगों का क्या करेगा
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने जयचंदों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि जो लोग मेरा भला नहीं कर सकता वो सूबे के आम लोगों का क्या भला करेगा? उन्होंने दावा कि अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा ताकि छोटे-छोटे बच्चे राजनीति छोड़ कर अपने काम-धंधे पर ध्यान दें। वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी यात्रा निकाले हैं हम पहले से यात्रा निकाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें