फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव के बीच महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे रुपए; खामोश क्यों आयोग?

Thu, 30 Oct 2025 06:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए को फायदा पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए को फायदा पहुंचा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बीच चुनाव में बिहार की महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए भेजे जा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस पर चुप है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: मोकामा में पीके के समर्थक की हत्या, जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप; भारी तनाव

खुलेआम दी जा रही रिश्वत 
 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस राशि के हस्तांतरण को पूरी तरह से रिश्वत करार दिया है। उन्होंने कहा कि खुलेआम सरकार वोटरों को प्रभावित करने के लिए महिलाओं को अभी दस हजार का रिश्वत दे रही है और फिर चुनाव के बाद इन पैसों को वापस लिया जाएगा। एनडीए का इस तरह से रुपया बांटना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। अब बताईये ऐसे समय में आखिर चुनाव आयोग की नैतिकता कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को बताया 'रिमोट कंट्रोल सीएम', PM मोदी पर भी कसा तंज

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की थी योजना  
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रत्येक महीने दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा की। घोषणा के बाद उन महिलाओं के खाते में रुपए भी भेजे जाने लगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आज़ादी प्रदान करने के साथ-साथ स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं का जुड़ाव जीविका समूह से होना अनिवार्य है, जिसने शहरी इलाकों से 10 लाख से अधिक नए आवेदन प्राप्त करने में मदद की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं का स्वरोजगार सफल होगा, उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें