फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections Mobile Phones At Booths: क्या मतदान केंद्र पर ले जा सकेंगे मोबाइल फोन? इस बार यह खास सुविधा

Mon, 06 Oct 2025 09:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अब तक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन चुनाव आयोग ने अब इस समस्या का हल निकाल दिया है। चुनाव आयोग ने एक नई और सुगम व्यवस्था लागू कर रही है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने की यह व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में मोबाइल हर किसी के लिए एक अभिन्न अंग बन गया है, लेकिन मतदान करने वक्त मोबाइल परेशानी का सबब भी बन जाता है। मतदान केन्द्रों पर मत का प्रयोग करने के बाद हर कोई अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है, लेकिन मतदान करने से पहले मतदाताओं को अपने साथ मोबाइल ले जाना वर्जित किया जाता है। उस समय मतदाता खुद भी परेशान करते हैं और मतदान केन्द्रों पर इस बात के लिए हंगामा भी होता है, लेकिन इस बार बिहार विधान सभा चुनाव में मतदाता अपने साथ मोबाइल ले जा सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक बेहतर व्यवस्था की है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections 2025 : EC ने बुर्का मतदाताओं के लिए जारी किया निर्देश, अब ये महिला संविदाकर्मी करेंगी जांच

इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आज के दौर में अधिकतर मतदाताओं के पास मोबाइल फोन होता है। उन्हें यह दुविधा होती है कि अगर वे फोन घर पर छोड़ कर जाते हैं तो असुविधा होगी, और साथ ले जाते हैं तो इसे कहाँ रखेंगे? क्योंकि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना है। इस समस्या को हल करने के लिए एक नई और सुगम व्यवस्था लागू की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections After Chhath: छठ के तुरंत बाद क्यों नहीं रखी गई मतदान की तारीख? मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अब, कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र के ठीक बाहर बने काउंटर पर अपना मोबाइल फोन जमा करा सकेगा। मोबाइल जमा करने के बाद, वे अंदर जाकर शांतिपूर्वक अपना वोट डाल सकते हैं, और मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर बाहर आकर सुरक्षित रूप से अपना फोन वापस ले सकते हैं। यह पहल मतदान प्रक्रिया को आसान बनाने और मतदाताओं को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें