Bihar : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार उनसे ज्यादा उनकी पुत्री शांभवी चौधरी की चर्चा है। राजद नेत्री ने शांभवी के एक वीडियो पर तंज कसते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। इस मामले को अब विपक्ष भुनाएगी।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता कंचन यादव ने तंज कसा है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल भी पूछा है कि आखिर यह कैसे हो सकता है। इस मामले में अब बिहार सरकार के मंत्री की सांसद पुत्री शांभवी चौधरी चुनाव आयोग के घेरे में आ सकती हैं।
चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "यह तो एक अलग ही स्तर का फ़्रॉड चल रहा है। ये हैं लोजपा आर की सांसद शांभवी चौधरी। इनके दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई है। मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया है। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी इन्हें आँखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं। चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जाँच कौन करेगा?
इस पर अब होगी राजनीति
राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, उनकी सांसद पुत्री शांभवी चौधरी और अशोक चौधरी की पत्नी हैं। उस वीडियो में ऐसा लग रहा है तीनों मतदान देकर बाहर आये हैं और फिर मीडिया के सामने शांभवी पहले दायें हाथ की उंगली दिखाती है, जिसमें वोट डालने के बाद स्याही दिखा रही हैं। इस दौरान अशोक चौधरी ने शांभवी की ओर देखा तब शांभवी संभली और फिर उन्होंने दायां हाथ नीचे कर के बायां हाथ उठाकर वोट डालने की पहचान दिखाने लगी। अब इसी वीडियो को देखकर राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोजपा आर की सांसद शांभवी चौधरी पर तो तंज कसा ही, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा दी। राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सवाल उठाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जाँच कौन करेगा? फिलहाल अब इस मामले पर विपक्ष अपनी राजनीति सेंकेगा।