फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections : चिराग की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी पर राजद नेत्री ने कसा तंज, चुनाव आयोग पर भी उठाया सवाल

Fri, 07 Nov 2025 05:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार उनसे ज्यादा उनकी पुत्री शांभवी चौधरी की चर्चा है। राजद नेत्री ने शांभवी के एक वीडियो पर तंज कसते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। इस मामले को अब विपक्ष भुनाएगी। 
विज्ञापन
शांभवी के वीडियो की अलग-अलग तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता कंचन यादव ने तंज कसा है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल भी पूछा है कि आखिर यह कैसे हो सकता है। इस मामले में अब बिहार सरकार के मंत्री की सांसद पुत्री शांभवी चौधरी चुनाव आयोग के घेरे में आ सकती हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: खरगे ने चुनावी सभा में देरी का ठीकरा पीएम मादी पर फोड़ा, कहा- मुझे दो घंटे तक बैठाकर रखा

चुनाव आयोग पर उठाया सवाल 
राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "यह तो एक अलग ही स्तर का फ़्रॉड चल रहा है। ये हैं लोजपा आर की सांसद शांभवी चौधरी। इनके दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई है। मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया है। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी इन्हें आँखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं। चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जाँच कौन करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला

इस पर अब होगी राजनीति 
 राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, उनकी सांसद पुत्री शांभवी चौधरी और अशोक चौधरी की पत्नी हैं। उस वीडियो में ऐसा लग रहा है तीनों मतदान देकर बाहर आये हैं और फिर मीडिया के सामने शांभवी पहले दायें हाथ की उंगली दिखाती है, जिसमें वोट डालने के बाद स्याही दिखा रही हैं। इस दौरान अशोक चौधरी ने शांभवी की ओर देखा तब शांभवी संभली और फिर उन्होंने दायां हाथ नीचे कर के बायां हाथ उठाकर वोट डालने की पहचान दिखाने लगी। अब इसी वीडियो को देखकर राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोजपा आर की सांसद शांभवी चौधरी पर तो तंज कसा ही, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा दी। राजद प्रवक्ता कंचन यादव ने सवाल उठाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग, यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जाँच कौन करेगा? फिलहाल अब इस मामले पर विपक्ष अपनी राजनीति सेंकेगा। 
                     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें