फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025 : एनडीए के घोषणा पत्र पर रोहिणी आचार्या का तंज, कहा- नए लिफाफे में पुराना मजमून

Fri, 31 Oct 2025 11:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Elections : रोहिणी आचार्या ने एनडीए के घोषणा पत्र पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए का यह घोषणापत्र नए लिफाफे में पुराना मजमून के जैसा है। यह घोषणापत्र बिहार के बुनियादी विकास से नहीं, बल्कि सतही और दिखावटी योजनाओं से भरा है।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्या और एनडीए का संकल्प पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने मिलकर 'संकल्प पत्र 2025' के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, सांसद उपेंद्र कुशवाहा, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल हुए।  एनडीए ने इस घोषणा पत्र को विकसित बिहार का ब्लू प्रिंट बताया, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एनडीए पर जुबानी हमला किया है। रोहिणी आचार्य ने इसे “नए लिफाफे में पुराना मजमून” करार दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections: एनडीए के घोषणापत्र लॉन्च पर कांग्रेस का तंज, कहा- इस वजह से 26 सेकंड में सिमट गई प्रेसवार्ता

रोहिणी आचार्या ने कहा कि एनडीए का यह घोषणापत्र महागठबंधन के “तेजस्वी प्रण” की नकल है, जिसमें कुछ हेरफेर के साथ वही पुरानी बातें दोहराई गई हैं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि एनडीए के पास न तो कोई मौलिक सोच है और न ही बिहार के लिए कोई ठोस विकास दृष्टि। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने अपने पुराने अधूरे वादों को फिर से सजाकर जनता के सामने रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र बिहार के बुनियादी विकास से नहीं, बल्कि सतही और दिखावटी योजनाओं से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा- गोली लगने से नहीं हुई है मौत

रोहिणी ने आगे कहा कि राजद-नेतृत्व वाले महागठबंधन का घोषणापत्र “तेजस्वी प्रण” बिहार के समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और रोजगार सृजन की वास्तविक दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का ध्यान सिर्फ घोषणाओं पर नहीं, बल्कि लागू करने की नीयत पर है और तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीनों के कार्यकाल में इस बात को साबित भी किया है।


                             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें