फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं

Wed, 29 Oct 2025 07:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं नीतीश कुमार पर बयान देने वाले? उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ पर्व के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज सारी हदें पार कर दीं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है। बिहार की जनता पिछले दो दशकों से राजद और कांग्रेस के 'जंगल राज' के खिलाफ मतदान करती आ रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं को बार-बार कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान किया था। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Elections 2025 : महागठबंधन पर AIMIM का तीखा हमला; कहा- इनको सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं
विज्ञापन


बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं नीतीश कुमार पर बयान देने वाले? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें गुमराह करने वालों को सबक सिखाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने तेजस्वी यादव पर भी खूब बोला।  उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और इनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें