Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 14 नवंबर को परिणाम भी सामने आ जाएंगे। इस पूरे चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। आधी आबादी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कभी सुबह में भी घर से निकलने में कतराने वाली महिला मतदाताओं ने सारे मिथक तोड़ दिए और शाम तक वोट देने के लिए बूथ पर आती दिखीं। परिणाम यह हुआ कि पहले चरण में पुरुषों की तुलना में 7.48 फ़ीसदी और दूसरे चरण में 10.15 फ़ीसदी अधिक महिलाओं ने वोट किया।
विज्ञापन
दूसरे चरण ने पहले चरण का भी रिकॉर्ड तोड़ा
पहले चरण में महिलाओं के वोट का आंकड़ा 80 फ़ीसदी के पार नहीं पहुंचा था। मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत पांच जिलों में ही महिलाओं से 75 फीसदी से अधिक वोटिंग की थी। लेकिन दूसरे चरण में सारे रिकॉर्ड टूट गए। सुपौल किशनगंज पूर्णिया कटिहार में 80 फ़ीसदी से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की। किशनगंज में सबसे अधिक 88.57 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने महज 69.07 फीसदी ही वोट किया था। वही सुपौल में 83.69 फीसदी, पूर्णिया में 83.66 फीसदी, कटिहार में 84.13 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इन जिलों की महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक प्रभावित किया। आइए जानते हैं, दोनों चरणों में किस जिले में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया...
बिहार चुनाव के लिए हुई वोटिंग का आंकड़ा अंतिम तौर पर यह रहा