फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: प्रचार करने गईं मोहनिया विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, हालात बिगड़ता देख लौटना पड़ा वापस

Mon, 27 Oct 2025 08:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar Election: संगीता कुमारी वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर विजयी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस बार वे 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
विधायक का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता कुमारी को रविवार की देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। यह घटना मोहनपुर गांव के गोवर्धनपुर और रामपुर टोला के समीप की है। विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विधायक संगीता कुमारी चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा के मद्देनजर विधायक अपनी गाड़ी में बैठ गईं और वहां से लौट गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुआ है और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: 'अस्वस्थ सीएम के हाथों में 13 करोड़ जनता का भविष्य नहीं सौंपा जा सकता', मुकेश सहनी का तंज

गौरतलब है कि संगीता कुमारी वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर विजयी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इस बार वे 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संगीता कुमारी ने फोन पर कहा कि एक महिला विधायक के साथ जिस तरह से पूर्व नियोजित तरीके से दुर्व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन इस तरह किसी महिला के साथ व्यवहार करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें