फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: चुनावी कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कौन-कौन अधिकारी हो रहे शामिल?

Wed, 23 Apr 2025 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली

सार

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें 229 बीएलओ, 12 ईआरओ और दो डिस्ट्रिक्ट इलेक्टोरल ऑफिसर (डीईओ) भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार के चुनावी कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सटीक बनाने के उद्देश्य से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में बिहार के चुनावी कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 229 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), 12 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) और दो डिस्ट्रिक्ट इलेक्टोरल ऑफिसर (डीईओ) भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: दरभंगा में एम्स निर्माण कार्य शुरू, पहले फेज में भूमि की घेराबंदी का काम जारी; मंत्रियों ने लिया जायजा
 
बिहार से आने वाला यह बीएलओ का तीसरा बैच है, जो विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स (ALMT) के रूप में आगे चलकर पूरे राज्य के बीएलओ नेटवर्क को प्रशिक्षित करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया, जबकि चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को सुना और भविष्य के चुनाव प्रबंधन में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन भी दिया।
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण में डिजिटल दक्षता और वैधानिक जिम्मेदारियों पर जोर
इस कार्यक्रम के माध्यम से बीएलओ को उनकी वैधानिक जिम्मेदारियों और अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे त्रुटिरहित और निष्पक्ष मतदाता सूची सुनिश्चित कर सकें। साथ ही उन्हें आईटी अनुप्रयोगों की भी जानकारी दी जा रही है, जो उनके कार्यों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक होंगे। चुनाव आयोग का मानना है कि तकनीकी दक्षता और प्रक्रियागत पारदर्शिता, दोनों ही चुनाव प्रक्रिया की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
पुलिस और चुनाव अधिकारियों के लिए विशेष समन्वयात्मक प्रशिक्षण
बिहार के राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी (एसपीएनओ) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आज शुरू हुआ। इसका उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भेद्यता मूल्यांकन, अर्धसैनिक बलों की तैनाती और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्रों में पुलिस और चुनाव अधिकारियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है। यह पहल विशेष रूप से उन राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां आगामी चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं।
 
पूर्व प्रशिक्षणों की सफलता से मिला हौसला
IIIDEM में इससे पूर्व बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से कुल 555 बीएलओ और बिहार के 10 प्रमुख राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के 279 बीएलए-1 प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आयोग का उद्देश्य है कि ऐसे प्रशिक्षित अधिकारियों की मदद से मतदाता सूची में सुधार, जागरूकता और चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकी हमले पर बिहार में आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने कहा- पाकिस्तान में घुसकर मारना पड़े तो मारो
 
आज तक ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, ब्राजील, मिस्र, फ्रांस, इंडोनेशिया, इजरायल, रूस और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े लोकतंत्रों सहित 141 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने IIIDEM में भारत की विश्व स्तर पर प्रशंसित चुनाव प्रबंधन प्रथाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें