फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने बताया क्यों विदेश गए राहुल गांधी, कहा- आएंगे तो चेहरे पर ताजगी दिखेगी

Sat, 04 Oct 2025 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'जन शक्ति जनता दल' (जेजेडी) के गठन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के विकास और एक नई व्यवस्था के निर्माण के लिए पूरी तरह से समर्पित होगी। 
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद आ गया होगा। उनका भारत से मन उब गया। बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया तो वह विदेश चले गए। इसलिए वह ताजा हवा खाने के लिए विदेश चले गए। वह फ्रेश होने के लिए विदेश गए हैं। जब वह लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी। 

विज्ञापन


Bihar Election: पीएम मोदी युवाओं से किया वर्चुअल संवाद, कहा- राजद के कुशासन ने बिहार की हालत खराब कर दी थी
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव बोले- हम किसी को टारगेट नहीं करते हैं
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम किसी को टारगेट नहीं करते हैं। जनता जो चाहती है वह हम करते हैं। हम जनता के बस में हैं। वो चाहेगी तो आएंगे, वो नहीं चाहेगी तो नहीं आएंगे। बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। वह पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में चीनी मिल को चालू करने का वादा किया था लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया। चुनाव के वक्त वह लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें